फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   School's electricity connection cut in Etawah, girl fainted due to heat

इटावा में स्कूल का बिजली कनेक्शन काटा, गर्मी से बेहोश हुई छात्रा

Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
School's electricity connection cut in Etawah, girl fainted due to heat
कक्षा में उपस्थित बच्चे पंखा झलते हुए। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। बिल जमा न होने पर बिजली विभाग ने परिषदीय स्कूल की बिजली काट दी। इससे पंखे नहीं चल पाए और गर्मी से बेहाल होकर कक्षा पांच की एक छात्रा बेहोश हो गई। प्रधानाध्यापक ने परिजनों को बुलाकर छात्रा को घर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के शाहकमर मोहल्ले के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक नाजनी बानो ने स्कूल का तीन लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल का कनेक्शन काट दिया था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई थी। बुधवार सुबह 7:30 बजे स्कूल आए। गर्मी में पंखे और कूलर नहीं चल रहे थे, इससे बच्चे परेशान हो गए। आसपास के मोहल्ले के बच्चे घरों से हाथ का पंखा ले आए। गर्मी के कारण कक्षा पांच की छात्रा दीक्षा बेहोश हो गई। शिक्षिका मीना गंभीर ने मुंह पर पानी की छींटे मारे और हाथ पंखे से हवा करके उसे राहत दी।
विज्ञापन

अधिकारी को कनेक्शन कटने की जानकारी नहीं
नगर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्हें कनेक्शन कटने की जानकारी नहीं है। शिक्षा निदेशालय से बकाया बिल की अदायगी के लिए विद्युत विभाग को दो करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 2018 के बाद ग्राम पंचायत व नगर पालिका को अपने अपने क्षेत्र में बिजली बिलों का भुगतान करने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर के किसी सरकारी विद्यालय के बिल बकाया होने की जानकारी नहीं है। संबंधित जेई से जानकारी लेंगे।
श्रीप्रकाश, अधिशासी अभियंता प्रथम

गर्मी से बेहोश हुई छात्रा दीक्षा को पंखा करतीं शिक्षिका मीना गंभीर। संवाद

गर्मी से बेहोश हुई छात्रा दीक्षा को पंखा करतीं शिक्षिका मीना गंभीर। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed