फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sarvajan Sukhay Party will become the voice of the neglected section of the society: Shivprasad

समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज बनेगा सर्वजन सुखाय पार्टी : शिवप्रसाद

Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sarvajan Sukhay Party will become the voice of the neglected section of the society: Shivprasad
इटावा। शोषितों, पीड़ितों, वंचितों और समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज को सर्वजन सुखाय पार्टी बुलंद करेगी। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन


कटरा शमशेर खां स्थित ज्ञानस्थली स्कूल में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि सैफई परिवार ने 40 सालों में घोसी समाज को अपमानित करने का काम किया। घोसी समाज की लीडरशिप को खत्म कर दिया। आज उसी समाज को उनके अधिकार और हक दिलाने, राजनीतिक सम्मान दिलाने का बीड़ा हमने उठाया है। कानपुर और आगरा मंडल की यादव लैंड में अब घोसी समाज अपनी नई राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करेगा। अभी तक जो हक छीने गए थे उन्हें वापस हासिल करेगा। सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यादव लैंड में घोसी समाज को उनके अधिकार मान सम्मान और राजनीतिक पहचान दिलाने के लिए ही आगामी 24 दिसंबर को रामलीला मैदान में विशाल सामाजिक न्याय रैली हो रही है। कहा कि समाजवादी पार्टी ने घोसी समाज को कभी राजनैतिक रूप से पनपने नहीं दिया। कानपुर और आगरा मंडल के क्षेत्र में इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं। अभी तक इस समाज की बात करने के लिए कोई सामने नहीं आया। अब सर्वजन सुखाय पूरे वंचित समाज के हितों के लिए संघर्ष का विगुल फूंक चुकी है। 29 को रविवार को सुबह 10:30 बजे रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ेगा। उन्होंने कहा कि रैली की अध्यक्षता रठेरा मैनपुरी के केसी यादव करेंगे। रैली में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राम बख्श वर्मा पूर्व सांसद, डीपी यादव पूर्व सांसद, विजय यादव पूर्व विधायक, प्रो. मोहम्मद सुलेमान अध्यक्ष इंडियन नेशनल लीग पार्टी आदि शामिल होंगे। बसपा के पूर्व कोर्डिनेटर जसकरन सिंह कठेरिया ने बसपा छोड़कर सर्वजन सुखाय पार्टी का दामन पकड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed