{"_id":"5fb40d878ebc3e9bf3042895","slug":"sardi-ne-di-dastak-chai-rahi-kohre-ki-chader-etawha-news-knp5946915117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने दी दस्तक, छायी रही कोहरे चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने दी दस्तक, छायी रही कोहरे चादर
विज्ञापन
इटावा। सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। मंगलवार की शुरुआत कोहरे से हुई। सुबह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की चादर छाई रही। हालांकि 9 बजे के बाद सूरज की चमक दिखाई पड़ने से लोगों को राहत मिली।
बसरेहर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ठंड का असर देखने को मिला। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। वाहन चालकों को सुबह 8 बजे तक लाइट जलानी पड़ी। कोचिंग जा रहे छात्र-छात्राएं मौसम बदलते ही ऊनी कपड़ा का इस्तेमाल करने लगी। जगह-जगह वाहन रोककर शीशा साफ करके चलने की बावजूद आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
निवाड़ीकला संवाद प्रतिनिधि के अनुसार वहां भी यही हाल रहा। हालांकि सुबह करीब 9 बजे के बाद धूप निकली आई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।