{"_id":"61eee9f529af305d643a54dc","slug":"saraapha-dukaan-se-laakhon-ka-maal-le-ude-tappebaaj-etawah-news-knp6771005113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से लाखों का माल ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से लाखों का माल ले उड़े टप्पेबाज
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर के कस्बा निवाड़ीकला में एक ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार को दोपहर के समय पहुंचे उचक्कों ने सोने के 15 पेंडल पार कर दिए। दिनदहाड़े मुख्य बाजार में वारदात से सनसनी मच गई।
वारदात के समय दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार चोर भाग चुके थे। घटना पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी अनुपम ज्वैलर्स के संचालक सतीश ओझा ने बताया कि उनका छोटा बेटा अनुज ज्वैलर्स की दुकान पर दोपहर में बैठा हुआ था।
दोपहर 12 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने सोने के पेंडल दिखाने को बेटे से कह। बेटे ने दोनों युवकों को सोन के पेंडल दिखाने लगा।
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने सोने के 15 पेंडल पार कर दिए। जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख से रुपये से ऊपर बताई जा रही है। दुकानदार के मुताबिक, दुकान पर बैठा बेटा जब तक कुछ समझ पाता, तब तक चोर पल्सर बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज में बिना नंबर की लाल पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम देकर भागते दिखाई दिए। दिन दहाड़े हुई घटना से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बिना नंबर की गाड़ियां आज कल सड़क पर दौड़ रहीं हैं। पुलिस को ऐसी गाड़ियों की जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए। उधर, वारदात की सूचना दुकानदार ने थाना पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।