फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sapai's demonstrations on increased prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sapai's demonstrations on increased prices of petrol and diesel
कार में धक्का लगाते सपाई। - फोटो : ETAWHA
इटावा। पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर को शास्त्री चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोग त्रस्त हैं और घर का बजट बिगड़ रहा है। इस दौरान सपाइयों ने कार में धक्का लगाकर सांकेतिक रूप से सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सपा समर्थकों ने शहर के शास्त्री चौराहे पर इकट्ठा होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला महासचिव रविशंकर यादव ने कहा कि 65 साल में ईंधन की कीमतों में इतनी वृद्घि नहीं हुई जितनी पांच वर्षों में हो गई। बीएन यादव ने कहा कि सरकार टैक्स लगाकर ईंधन की कीमत का बोझ आम आदमी की जेब पर डाल रही है, क्या यही अच्छे दिन हैं।
विज्ञापन

रामजी यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है जिससे लोग दुखी हैं। अब सपा की साइकिल चलेगी और देश को सही दिशा और विकास के रास्ते पर ले जाएगी। सपा प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मेधावृत यादव ने कहा कि महंगाई से देशवासी परेशान हैं, पेट्रोल के दाम बढ़ने से सभी चीजें महंगी हो जाती हैं। भाजपा सरकार में अमीर और अमीर बन रहा है और पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सुदीप दीक्षित ने कहा कि बढ़ती महंगाई और जनता की समस्याओं को लेकर सपा सदैव आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed