फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   samvidhan gives message of equality

Etawah News: समानता और भाईचारे का संदेश देता है भारत का संविधान

Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
samvidhan gives message of  equality
इटावा। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें संविधान का महत्व बताकर समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसके पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. श्याम पाल सिंह ने कहा कि संविधान हमें स्वाधीनता, समानता और भाईचारे का अधिकार देता है। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमाकांत राय, डॉ अजय दुबे, डॉ अमित कुमार, डॉ डौली रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केके कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. शिवराज सिंह यादव, डॉ. ओमकुमारी, लेफ्टीनेंट डॉ. सुनील सिंह सेंगर, डॉ. सुचित्रा वर्मा आदि मौजूद रहे। बकेवर के जनता डिग्री कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा से पधारे मुख्य अतिथि अश्वनी त्रिपाठी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजेंद्र बाबू त्रिपाठी ने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, राजेंद्र बाबू, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिव्य ज्योति मिश्र, संयोजक डॉ. सत्यार्थ प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. दिव्य ज्योति मिश्र ने किया। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कैलाश चंद यादव ने छात्र-छात्राओं को संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई।
नारायन कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। डीवीएस मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक डॉ. ब्रजवीर सिंह, प्रधानाचार्य अखिलेश भदौरिया मौजूद रहे।
तहसील में हुआ आयोजन
जसवंतनगर/ताखा। तहसील सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अनुराधा कनौजिया ने संविधान के मूल्यों की जानकारी दी। नाजिर प्रेम सिंह शाक्य, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट, प्रेम कुमार शाक्य, अनुराग गुप्ता, सुबोध पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।

उधर ताखा के नारायणपुर गांव में सपा नेता उदयभान सिंह यादव ने संविधान का महत्व बताया। इस मौके पर वीपी सिंह जाटव, आलोक कुमार अंबेडकर, जगदीश बाबू, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, लज्जा राम, अशोक कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed