फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saket of Agra won wrestling prize worth Rs 7100

Etawah News: आगरा के साकेत ने जीती 7100 की इनामी कुश्ती

Thu, 23 Nov 2023 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Saket of Agra won wrestling prize worth Rs 7100
बकेवर। बकेवर महोत्सव दंगल में बुधवार को पहले दिन कई इनामी कुश्तियां हुईं। 7100 इनाम राशि वाली कुश्ती दतिया के अजीत व आगरा के साकेत सिंह के बीच हुई, जिसमें साकेत ने अजीत को पटखनी देकर जीत दर्ज की। 5100 की इनामी कुश्ती हरियाणा के दलीप सिंह व अयोध्या के बाबा अजीत दास के बीच हुई, जिसे बाबा अजीत दास ने जीता। फिरोजाबाद के हैप्पी पहलवान व राजा सिंह महुआ के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

पहले दिन आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, जालौन, दतिया, भिंड आदि स्थानों से आए 18 पहलवानों ने दमखम दिखाया। दतिया के इंद्रजीत व चकरनगर के टिंकू सिंह के बीच हुई कुश्ती में इंद्रजीत विजेता बने। फिरोजाबाद के भोजराज व मथुरा के प्रशांत सिंह के बीच हुई कुश्ती में प्रशांत सिंह जीते। इटावा के नवल किशोर व भिंड के अमन कुमार के बीच हुई कुश्ती में नवल किशोर जीते। मुरैना के भारत सिंह व आगरा के राम गोपाल के बीच हुई कुश्ती में भारत सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सत्या देवी बिट्टा कुंअर ट्रस्ट की ओर से आयोजित हो रहे बकेवर महोत्सव में हुए दंगल को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी व भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। बकेवर महोत्सव के अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, जगराम सिंह, डाॅ. राजेश सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, सोमेश अवस्थी, डाॅ. राजेश चौहान, राजेंद्र त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed