फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saja

इटावाः दहेज हत्या में पति को आजीवन कारावास

Fri, 14 Oct 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
saja
इटावा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम नीरज कुमार गर्ग ने दहेज हत्या में पति को उम्र कैद की सजा सुनाई है। डेढ़ साल पहले नव विवाहिता की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला व अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि भिंड जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के टेहनपुर गांव निवासी अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसने अपनी भतीजी बेबी की शादी 13 मई 2019 को सहसों के गांव हनुमंतपुरा निवासी नीतेश उर्फ भानु के साथ की थी। ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति ने उसका उत्पीडन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 फरवरी 2020 को पति ने उसकी जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने अमर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने विवेचना के बाद नीतेश उर्फ भानु के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने नीतेश को दोषी पाया और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed