{"_id":"637d15f706a7964e3242c967","slug":"saifai-mahotsaz-will-celibrated-in-yhe-memory-of-netaji-etawah-news-knp7297224191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी की याद में सैफई महोत्सव कराएंगे: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी की याद में सैफई महोत्सव कराएंगे: अखिलेश
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को धरतीपुत्र दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता को श्रद्धांजलि देने के साथ ही नेता जी की यादें ताजा रखने के लिए सैफई महोत्सव कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि नेता जी ने इतनी बड़ी पार्टी बनाई। जन आंदोलन तैयार किया। हम सब मिलकर नेता जी के आंदोलन को मजबूत करेंगे। अगर नेता जी की याद में महोत्सव शुरू करवाना पड़े, तो वो भी करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस पंडाल में आज नेता जी की जयंती मनाई जा रही है, वह भी उनकी ही देन है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम को ऊंचाई तक ले जाने का काम किया। आज भी याद है, जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच तेज बारिश शुरू हो गई थी, सभी लोग भीग गए थे। इस वजह से जनता की मांग पर यह बड़ा पंडाल बनवाया गया था।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव से नेताजी की यादें जुड़ी हैं। लोगों के दिल में नेताजी बसे हैं। उन्होंने शहीदों के परिजनों को घर देकर सम्मान दिया। इस मौके पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रो. रामगोपाल, तेजप्रताप, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व विधायक पवन पांडेय, वरिष्ठ नेेता किरणमय नंदा समेत बड़ी संख्या में कवि और साहित्यकार मौजूद रहे।
उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी अंत्येष्टि स्थल के पास हवन कराया। बड़ी संख्या में आयुर्विज्ञान विवि के मेडिकल छात्र-छात्राओं और डॉक्टरों ने श्रद्धांजलि दी।
नेताजी हार नहीं माने, लड़ते रहे : रामगोपाल
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी की पार्टी चुनाव में हार गई तो लोगों से पूछा देश में हमारी सरकार है, हम चुनाव कैसे हारे। इस पर उनकी पार्टी के नेताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव का नाम लिया। इंदिरा गांधी ने कहा कि इन्हें चुनाव हरवाओ। इसके बाद कलेक्टर और प्रशासन के अफसरों ने नेताजी को जबरदस्ती चुनाव हरवा दिया। उन्हें वोट तक नहीं डालने दिया, लेकिन नेताजी रुकने वाले नहीं थे। वह हार नहीं माने, चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने, उन्होंने सब्जी बेचने वाले गरीबों को चुनाव लड़वाया, उसके बाद उन्हें मंत्री बनाया। नेताजी गरीबों के मसीहा थे।