फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai festival - igcl colorful debut

सैफई महोत्सव -आईजीसीएल का रंगारंग आगाज

Sun, 27 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 27 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Saifai festival - igcl  colorful debut

रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को इंडियन ग्रामीण

विज्ञापन
क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) का रंगारंग आगाज हुआ। बालीवुड के कलाकारों ने गीत संगीत से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। आईजीसीएल में इस बार 28 जनपदों की 85 टीमें भाग लेने आईं। क्वालीफाई राउंड के बाद अब आईजीसीएल में 32 टीमें भाग ले रही हैं।

आईजीसीएल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को करना था, लेकिन वह नहीं आए। सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव ने शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एंकरिंग कर रही फुटबाल इंडियन लीग की होस्ट सांगरिका चेत्री ने दर्शकों का मन मोहा। गायिका अनुष्का मनी व अमन मित्रा ने फिल्मी गीतों के जरिए कार्यक्रम में शमां बांधा। 

अनुष्का मनी ने डान-2 के गीत ‘जरा दिल थाम लो’ ‘इतना नशा क्यूं हो रहा है’ गीत के साथ-साथ पैरोडी गीत गाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जोश पैदा किया। गायक अमन मित्रा ने रंग दे मोए गेरुआ, प्रेम रतन धन पायो, आदि गीत प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों में अमन मित्रा के साथ सेल्फी लेने की खूब होड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed