{"_id":"86e54eb072ef3bc836b96a9b0c15461a","slug":"saifai-festival-bikrenge-lokdhara-color-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव में बिखरेंगे लोकधारा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई महोत्सव में बिखरेंगे लोकधारा के रंग
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के आगाज पर सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में लोकधारा के रंग बिखरेंगे। लोकधारा की विहंगम प्रस्तुति इटावा व मैनपुरी जिले के 13 विद्यालयों के 1500 छात्र छात्राएं देंगे। इन छात्र-छात्राओं को लोकधारा के अंतर्गत प्रस्तुत किए जाने वाले लोकनृत्यों का प्रशिक्षण बाहर से आए प्रशिक्षक दे रहे हैं।
प्रशिक्षण इटावा के तीन तथा मैनपुरी के दो केंद्रों पर दिया जा रहा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 26 दिसंबर से शुरू होगा। सैफई महोत्सव समिति जोरशोर से तैयारियों में जुटा है।
वहीं संस्कृति विभाग महोत्सव के दौरान लोककलाओं सेे जुड़े कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए तैयारी कर रहा है। बीते कई वर्षों से सैफई महोत्सव के आगाज के दौरान लोकधारा की प्रस्तुति दी जाती रही है। इस बार भी लोकधारा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रकाश के संयोजन में इसका प्रशिक्षण चल रहा है।