फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saifai 90 villages bijli effected

Etawah News: रात भर गुल रही सैफई के 90 गांवों की बिजली

Tue, 21 Mar 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
saifai 90 villages bijli effected
इटावा। बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी कई जगह आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। सैफई में 90 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। कर्मी फॉल्ट सुधारने में लगे रहे। सोमवार सुबह आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

रविवार शाम बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए। इससे प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार रात तक कर्मियों ने शहरों के फॉल्टों को तो सही कर दिया, लेकिन गांवों की बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी। रातभर कर्मचारी फॉल्ट सही करने में लगे रहे। चितभवन में सुबह 10 बजे आई बिजली दो घंटे बाद फिर बाधित हो गई। सैफई संवाद के अनुसार हैवरा और परासना स्थित फीडरों से जुड़े 90 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार रातभर बाधित रही। सुबह बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


163 कनेक्शन चेक किए
विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। अधिशासी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने बताया कि कुल 163 कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान 9.66 लाख रुपये के 88 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed