फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Said in Etawah, Prof. Ram Gopal Yadav will say anything OP Rajbhar will be with Yashwant Sinha

इटावा में बोले, प्रो. रामगोपाल यादव कुछ भी कहें ओपी राजभर रहेंगे यशवंत सिन्हा के साथ ही

Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Said in Etawah, Prof. Ram Gopal Yadav will say anything OP Rajbhar will be with Yashwant Sinha
सपा कार्यालय पर प्रो रामगोपाल को सदस्यता दिलाते जिला अध्यक्ष गोपाल यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अभी कुछ भी बोलें, लेकिन उनका अंतिम फैसला राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में ही होगा। ये बात सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को जिला कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में कही।
विज्ञापन

प्रो. रामगोपाल यादव ने जिला कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सभी जाति, वर्ग और धर्म के लोगों को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ें।
विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा में प्रोफेसर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय दल अपने प्रदेशों में भाजपा को रोकने का का काम करेंगे। बाकी भूमिका समय आने पर तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री के भोज कार्यक्रम में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर के शामिल होने में कुछ गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के प्रमुख महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय ने प्रदेश में पेयजल व्यवस्था के लिए बड़ी धनराशि दी है। अधिकारी और ठेकेदार सारा पैसा खा रहे हैं। यदि इसकी जांच करा दी जाए तो तमाम जेल पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकास के लिए अरबों रुपया केंद्र सरकार से भेजा जा रहा है लेकिन वहां गलियां वैसी ही टूटी फूटी हैं। कहीं काम नहीं दिख रहा। ठेकेदार पैसा खाने में लगे हैं।
श्रीलंका के हालात पर कहा कि विदेशी कर्ज इतना हो गया कि वहां की जीडीपी 110 प्रतिशत से ऊपर हो गई। डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से फैक्ट्रियां बंद होने लगीं। भारत की जीडीपी 80 प्रतिशत है। यदि जीडीपी इसी तरह से गिरती रही तो हालात चिंताजनक हो सकते हैं।

शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम, फुरकान अहमद, जितेंद्र दोहरे, मनीष यादव पतरे, मनोज यादव बंटी आदि मौजूद रहे।
कुदरैल में कट के लिए यूपीडा चेयरमैन से बात करेंगे
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जिले के लोगों को उतरने-चढ़ने के लिए कुदरैल में कट बनाने के लिए योगी सरकार से मांग की है। प्रो. रामगोपाल ने कहा कि यहां उदयभान सिंह यादव ने आंदोलन किया था। वह बुलाते तो मैं भी भी धरने में आ जाता। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए उतरने और चढ़ने के लिए कट बनाया जाना चाहिए। इसके लिए यूपीडा के कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed