फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sabjiyon kee keematon mein teen guna tak uchhaal

सब्जियों की कीमतों में तीन गुना तक उछाल

Sun, 24 Oct 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
sabjiyon kee keematon mein teen guna tak uchhaal
लवेदी। पखवाड़े भर में कई सब्जियों के दामों में दो से तीन गुना तक इजाफा हुआ है। टमाटर जहां 20 रुपये किलो से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं प्याज के दाम भी आंसू निकलवा रहे हैं।
विज्ञापन

20 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 50 रुपये किलो बिक रही है। कई अन्य सब्जियां भी महंगाई का तड़का लगाने से पीछे नहीं हैं। लखना बाजार में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे मध्यवर्गीय गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

बाजार में टमाटर मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आ रहा, जो 50 रुपये किलो बिक रहा है। दीपावली बाद स्थानीय टमाटर आने से दाम कम होने के आसार हैं। यही टमाटर पखवाड़े भर पहले 20 रुपये किलो बिक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्याज भी 50 रुपये किलो बिक रहा है। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट वाहनों में डीजल की बढ़ोतरी व बरसात होने से फसलों का नुकसान होना माना जा रहा है।
सब्जी विक्रेता अरविंद सिंह चौहान लला कहते हैं कि दीपावली तक इसी तरह की सब्जियों पर महंगाई रहेगी। सब सब्जियां बाहर से आ रही हैं। फूल गोभी मध्यप्रदेश व शिमला मिर्च, पत्तागोभी, परमल, टिंडे, बैगन, तोरई भी बाहर से आ रही हैं। जिसके चलते महंगाई आसमान पर है।

दीपावली बाद स्थानीय टमाटर के साथ गोभी, मूली, पत्ता गोभी, मैथी, भिंडी, धनिया, मिर्च आने से महंगाई कम हो जाएगी। अभी ऐसे में घर चलाना बहुत भारी पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह डीजल के दामों में बढ़ोतरी होना भी माना जा रहा है।
सब्जियों के दाम प्रति किलो
सब्जी वर्तमान एक सप्ताह पहले
प्याज 30 50
टमाटर 50 20
गोभी 50 60
भिंडी 40 30
बैगन 40 30
मूली 30 50
परमल 40 60
आलू 16 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed