फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rs 20,000 crore scam in Ram Mandir: Prof. Ramgopal Yadav

राम मंदिर में 20 हजार करोड़ का घपला : प्रो. रामगोपाल यादव

Wed, 01 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rs 20,000 crore scam in Ram Mandir: Prof. Ramgopal Yadav
इटावा/चकरनगर। राम मंदिर से 20 हजार करोड़ का घपला किया गया है। इसमें बड़े लोग शामिल हैं। यह बात बुधवार को सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कही।
विज्ञापन


कहा कि मंदिर के सोना-चांदी, हीरे के हार का पता ही नहीं है। बताया कि जनता भ्रष्टाचार के शासन से ऊब चुकी है और अखिलेश ही मुक्ति दिला सकते हैं। बोले- अखिलेश यादव अकेले हैं जो इस दमन अत्याचारी शासन से मुक्ति दिला सकते हैं। जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अखिलेश शतायु हों और 2027 के चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर मुख्यमंत्री बनेंगे। रामगोपाल यादव ने सैफई में अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अमलतास के 53 पौधों को भी रोपा। इसके साथ ही केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप संटू गुप्ता, अरविंद यादव उर्फ फेरू आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर भी अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रामसेवक यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता की ओर से नगर पालिका में भी केक कटवाया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सभासद मिक्की त्रिपाठी, राहुल यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। बुधवार को चकरनगर में सपा नेता सुरजीत यादव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह यादव केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रेम सिंह यादव, लायक यादव, महात्मा यादव, गजेंद्र यादव, छोटू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed