{"_id":"2a0f932e3dda21b3c86efcbc56539847","slug":"rpf-s-campaign-to-sensitize-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 31 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भले ही रेलवे अफसरों ने अभी तक रेल यात्री पखवारे में कोई दिलचस्पी नहीं ली है, लेकिन रविवार से आरपीएफ अपने काम में जुट गई।
विज्ञापन
आरपीएफ को रेल यात्री पखवारा के तहत 26 मई से 9 जून तक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश मुख्यालय इलाहाबाद से डीजी श्रीनिवासन रंजन ने भेजे। आदेश मिलने के बाद रविवार को आरपीएफ स्टाफ स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए निकल पड़ा।
जगह-जगह जागरूकता संबंधी पोस्टर आदि चस्पा किए गए। साथ ही एनाउंसमेंट करके यात्रियों को जागरूक किया गया। यात्रियों को जहरखुरानों के बारे में बताया गया। उनसे चेनपुलिंग न करने की अपील करते हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए उनसे गंदगी न फैलाने की अपील की गई। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी बीके शर्मा, एएसआई संतोष कुमार, एएसआई दीवान सिंह, आरडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन