फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   robbers enter in anm hostel

Etawah News: एएनएम हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने किया उपद्रव

Tue, 31 Jan 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
robbers enter in anm hostel
इटावा। सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित एएनएम हॉस्टल में सोमवार रात करीब दो बजे चार बदमाश घुस गए। एएनएम प्रशिक्षार्थियों से छेड़छाड़ व मारपीट की। एक एएनएम का गला दबाने का प्रयास किया। मोबाइल छीनकर धमकी देकर भाग गए। मंगलवार सुबह सहमीं प्रशिक्षार्थियों ने एसएसपी कार्यालय जाकर घटना की जानकारी दी। महिला एसआई ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

घटना के समय हॉस्टल में 20 एएनएम थीं। एक एएनएम ने बताया कि रात करीब दो बजे चार बदमाश हॉस्टल में गार्ड न होने की वजह से अंदर घुस आए। कमरे में घुसकर हाथापाई और छेड़छाड़ की। कुछ कमरों के दरवाजे बंद कर दिए। छात्राओं के शोर मचाने पर बदमाश बाथरूम की खिड़की तोड़कर भाग गए। एएनएम ने बताया कि पूरी रात दहशत में काटने के बाद सुबह जानकारी सीएमओ डॉ. गीताराम को दी। इसके बाद वह एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलीं। उन्होंने महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति के साथ तीन पुलिस कर्मियों को हॉस्टल भेजा। सब इंस्पेक्टर ने छात्राओं से बात कर जांच की। दिबियापुर की एक प्रशिक्षार्थी ने बताया कि बदमाश उसका फोन ले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. गीताराम का कहना है कि गार्ड की व्यवस्था कर देंगे। कर्मचारी देर शाम तक आते-जाते रहते हें। एएनएम व उनके परिजनों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed