{"_id":"6362bef9b468cc212431fcc0","slug":"robbers-belong-to-aurya-says-sp-dehat-etawah-news-knp7262342159","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया के हो सकते हैं बदमाश, टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया के हो सकते हैं बदमाश, टीम रवाना
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। आढ़ती का दो लाख रुपये से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस को बदमाशों के औरैया का होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश औरैया सीमा की ओर भागते दिखे हैं। इसके आधार पर पुलिस की टीम वहां भेजी गई है। एसपी ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की है।
भरथना के छोला नाला गांव निवासी सुरेश सिंह यादव ने मंगलवार को बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर घर जाते समय वह गिरधारीपुर दान सहाय मंदिर के पास दुकान से सामान लेने चले गए। इसी दौरान बदमाश उनकी बाइक के हैंडल में टंगा बैग लूटकर भाग गए थे। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
बुधवार दोपहर एसपी देहात सत्यपाल सिंह और सीओ भरथना विजय सिंह ने मामले की जांच की। उन्होंने पीड़ित को घटनास्थल पर ही बुलाकर उनसे जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और लोगों से पूछताछ की।