फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   roads construction in 17 days is difficult work

17 दिन में 1650 सड़कें गड्ढ़ामुक्त करना चुनौती

Sun, 30 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
roads construction in 17 days is difficult work
इटावा। 15 नवंबर तक गांवों की 1650 सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती होगा। वहीं मुख्य जिला मार्गों पर भी 50 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन

शासन ने 15 नवंबर तक सड़कें गड्ढ़ामुक्त करने का आदेश दिया है। जिले में कुल 1754 सड़कें चिह्नित की गईं हैं। 5.78 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक सड़कें गांवों की हैं।
विज्ञापन

उधर बकेवर-लखना चकरनगर मार्ग समेत दो सड़कों पर काम शुरू नहीं हो सका है। 58 सड़कों में आधी सड़कों पर ही काम पूूूरा हो सका है। ऐसे में बचा काम 17 दिनों में पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता गौरव जैन ने बताया कि शहर की अधिकांश सड़कों पर काम पूरा हो चुका है। कुछ दिन पहले महेराचुंगी क्षेत्र में बिजली की दिक्कत होने की वजह से बिजली विभाग की ओर से सड़क खोदवा दी गई थी। उसे दोबारा बनवाना है। इस तरह बस स्टैंड के पास भी नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण के लिए सड़क खोदी गई है। दोनों की सड़कों को 15 नवंबर से पहले पूरा करा दिया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता नरेश चंद्र ने बताया कि शहर की अधिकांश सड़कों पर काम पूरा हो चुका है। बचा काम 5 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। साथ ही ग्रामीण सहित अन्य सड़कों का भी 50 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। 15 नवंबर तक कार्य किसी भी हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed