{"_id":"5f46a9cc8ebc3e17644c2360","slug":"road-jam-etawah-etawah-news-etawha-news-knp579024112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल पुल पर चेकिंग के दौरान दो ट्रक फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल पुल पर चेकिंग के दौरान दो ट्रक फंसने से लगा जाम
विज्ञापन
चंबल पुल पर लगा जाम।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। चंबल पुल पर बरही की ओर से आ रहे दो ट्रकों के फंसने से जाम लग गया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अचानक ट्रकों के फंसने से लगे जाम के चलते यात्रियों को पैदल चलकर पुल पार करना पड़ा। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
चंबल पुल पर बरही की तरफ से दो ट्रक आपस में फंस गए। इस कारण जाम लग गया। बुधवर की सुबह थानाध्यक्ष जीवाराम, एसआई नेम सिंह, चौकी प्रभारी विनेश कुमार जादौन ओवरलोड गाड़ियों को चेक कर रहे थे तभी ट्रक चालकों में अफरा-तफरी मच गई और एक 16 चक्का ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी वापस भिंड की तरफ मोड़ दी। लेकिन, दूसरी साइड में से भी गाड़ियां जाम में लाइन लगाकर चल रही थी तो बरही की तरफ पुल शुरू होते ही 2 ट्रक आपस में फंस गए और चालक भाग निकले।
देखते ही देखते पुल पर जाम ने विकराल रूप ले लिया। मध्य प्रदेश के फूफ तक जाम फैलता चला गया। ग्वालियर से इटावा तक आने वाली बसें भी जाम में फंस गईं। जिसके कारण महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भीषण गर्मी से पैदल चलकर उदी चौराहा तक पहुंचे। वहीं उदी गांव में एक कंटेनर चालक ने गाड़ी मोड़ दी, जिससे राजन सिंह भदौरिया की दीवार भी टूट गई। यही नहीं उदी चौराहे पर लगा जाम नगला गौर तक पहुंच गया। इसके बाद चौकी प्रभारी विनेश कुमार जिदौन ने भिंड रोड पर आवागमन बंद कराकर इटावा से भिंड जा रही गाड़ियों को चकरनगर के रास्ते से निकाला। इसके कुछ देर बाद उदी मोड़ चौराहा पर तो जाम खुल गया, लेकिन यात्रियों को पैदल चलकर परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहनों को थाना प्रभारी जीवाराम और एसआई नेम सिंह निकलवाते दिखाई दिए।