फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   RO Water extinguished with children's thirst

आरओ वाटर से बुझेगी बच्चों की प्यास

Sun, 05 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 05 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
RO Water extinguished with children's thirst

जिले के दस परिषदीय विद्यालयों में ही सही बच्चों को आरओ का शुद्ध और साफ पानी पीने को मिलने लगा है। यहां नेडा ने सोलर सिस्टम स्थापित कर दिए हैं। इससे न सिर्फ सबमर्सिबल पंप चलेगा बल्कि तीन कमरों में पंखे भी चलेंगे।

विज्ञापन


जिले में ऐसे तमाम परिषदीय विद्यालय हैं, जहां के बच्चों को पानी पीने के लिए अपने घर की दौड़ लगानी पड़ती है। स्कूल में या तो हैंडपंप नहीं हैं या फिर उनसे जो पानी निकल रहा है, वह पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन


नौनिहालों की इसी परेशानी को देखते हुए यूपी सरकार ने बच्चों के लिए आरओ वाटर की सुविधा मुहैया कराई है। यह बात दीगर है कि अभी यह प्रयास परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 1895 को देखते हुए काफी कम मानी जा सकती है। फिर भी पहले चरण में चयनित किए 10 प्राइमरी विद्यालयों के बच्चों की प्यास अब आरओ के पानी से बुझ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) ने 2.60 लाख रुपये से इन विद्यालयों में सोलर सिस्टम के पांच मॉड्यूल स्थापित किए गए हैं। इससे एक किलोवाट का सोलर पॉवर प्वाइंट तैयार किया गया है। इसके साथ ही एक हॉर्स पॉवर का सबमर्सिबल पंप भी स्थापित किया गया है। जो इसी वैकल्पिक ऊर्जा से चलेगा।

सबमर्सिबल पंप के पानी को शुद्ध करने के लिए आरओ वाटर प्लांट लगाया गया है। एक हजार लीटर की टंकी रखवाई गई है। इस पानी से ही मिड डे मील बनेगा। बच्चों के लिए आरओ प्लांट से जोड़कर नलों की टोटियां लगवाई गई हैं। इससे बच्चों को स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा।


यहां लगे सोलर सिस्टम
अकबरपुर, चितभवन, रायनगर, जनकपुर, वैदपुरा, बहेड़ा, मामन, मानिकपुर विसू, कांधनी, विरौंधी के स्कूलों में।

अन्य विद्यालयों में भी लगेंगे
यह योजना जिले के अन्य विद्यालयों में भी लागू होगी। अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में कुछ अन्य जिलों के विद्यालयों में भी इसी तरह सोलर सिस्टम विकसित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों के कुछ विद्यालयों में सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद दूसरे चरण में जिले के अन्य विद्यालय इस योजना में शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed