फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   riverside funerals

नदियों के किनारे अंत्येष्टि

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
riverside funerals
चकरनगर। नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए सरकार ने नदियों से लगे किनारों पर लाखों रुपये खर्च कर अंत्येष्टि स्थलों की स्थापना करवाई। अंत्येष्टि संस्कार स्थलों को निर्माण के बाद से अनदेखा कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर बने दाह संस्कार स्थल को आने वालों के लिए सभी प्रकार की सुविधा युक्त होने के बावजूद भी इनका सदुपयोग नहीं हो पा रहा और आज भी लोग नदियों किनारे अंत्येष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने नहाने-धोने के लिए बाथरूम, छांव में बैठकर संस्कार करने की संपूर्ण व्यवस्था है। अंत्येष्टि स्थल की देखभाल करने वालों के ठहराव के लिए भवन की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्भाग्य की बात यह है पैसा खर्च होने के बावजूद भी नदियों के किनारे शवों का दाह संस्कार होने से जलीय प्रदूषण बढ़ रहा है। जहां एक ओर सरकार है नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तमाम एनजीओ व सरकारी महकमा मुस्तैद कर रखा है।
वहीं, नदियों के किनारे हो रहे दाह संस्कारों को रोकने के लिए कोई भी जहमत नहीं उठाता, जिससे की अंत्येष्टि स्थलों का सदुपयोग हो सके। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने में एक ठोस कदम आगे बढ़ाया सके।
सेंचुअरी वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला बताते हैं कि यह प्रथा जरूर है कि नदियों के किनारे दैविक काल से ही दाह संस्कार होते रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूक होना चाहिए। नदियों को प्रदूषित करने के साथ-साथ दुर्लभ जलीय जीवों को भी हानि पहुंचती है।
नदियों के किनारे किसी भी प्रकार का दाह संस्कार करने पर सरकार ने रोक लगा रखी है। पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय लोगों से अपील है कि वह है नदियों के किनारों पर बने शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार कराएं, जिससे प्रदूषण से भी बचा जा सके।

खंड विकास अधिकारी चकरनगर सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि विकास क्षेत्र में तीन डिभोली, अनेठा, सिंडोस में अंत्येष्टि स्थल स्थापित हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर 15 लाख रुपये की लागत से निर्माण करवाए गए हैं। जिनका उद्देश्य है कि ग्रामीण नदियों में दाह संस्कार क्रिया पर रोक लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed