फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   river,chambal,etawah,etawah news

कोटा से छोड़ा गया पानी, चंबल उफान पर

Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
river,chambal,etawah,etawah news
इटावा। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से चंबल नदी उफान पर है। मंगलवार की शाम 6 बजे चंबल का पानी चेतावनी बिंदु 119.80 से महज 42 सेमी नीचे है। रात में जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वालों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग स्थल प्रभारी/प्रेक्षक उदी शहजादे खॉ ने बताया कि सोमवार सुबह उदी पर चंबल का जलस्तर 109.75 मीटर पर था। पर 24 घंटे में यह बढ़कर 116.61 मीटर तक आ पहुुंचा। शहजादे ने बताया कि कोटा बैराज से 7 गेटों को खोल कर 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा राणा प्रताप सागर से 1.26 लाख क्यूसेक और जवाहर सागर बांध से 1.22 लाख क्यूसेक पानी की छोड़ा गया है। जिसकी वजह से चंबल के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़ों में देखें तो मंगलवार सुबह जल स्तर 116.61 मीटर था। दोपहर 12 बजे तक 118.02 मीटर, दोपहर दो बजे यह 118.46 मीटर, दोपहर तीन बजे 118.68 मीटर, चार बजे यह 118.90 मीटर, शाम 5 बजे तक 119.13 मीटर और शाम 6 बजे तक नदी का जलस्तर 119.38 मीटर तक पहुंच चुका है। जो चेतावनी बिंदु से महज 42 सेमी नीचे रह गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने चंबल नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सचेत किया है। बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार चंबल नदी का जलस्तर मंगलवार देर रात तक खतरे के निशान को पार कर सकता है। लिहाजा प्रशासन अलर्ट है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि वह आवश्यक कदम उठा लें। रेडियो या अन्य उपलब्ध संसाधनों से बाढ़ की चेतावनी को लेकर जानकारी करते रहे। टॉर्च, दवाइयां, कपड़े और कीमती सामान को एकत्रित करके रखें। घर के सभी सदस्य एक साथ रहें। पहले से ही किसी ऊंचाई वाले स्थान को तय कर लेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed