{"_id":"5f78b26c8ebc3e9b9241fcb2","slug":"revenue-and-police-officers-will-solve-problems-etawha-news-knp5863246168","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व और पुलिस अधिकारी करेंगे समस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व और पुलिस अधिकारी करेंगे समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन
आम जनता को विकास खंड, तहसील कार्यालय के चक्करों से बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। हर दिन दो ग्राम पंचायतों में राजस्व, विकास, पुलिस, कृषि सहित सभी विभागों के कर्मचारी शिविर लगाकर तहसीलदार की अध्यक्षता में शिकायत की सुनवाई कर मौके पर ही निस्तारण कराऐंगे।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद की 471 ग्राम पंचायत के 692 राजस्व गांव और उनके मजरों में जनसमस्याओं को सुलझाने और आम आदमी को तहसील कार्यालय में मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है ।
ताखा तहसील में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने खंड विकास कार्यालय और राजस्व, पुलिस विभाग, जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ताखा तहसील क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें तहसील स्तर के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहेंगे। साथ ही जनसेवा केंद्र संचालक भी मौजूद रहेंगे। जिससे मौके पर ही समस्या का समाधान और ऑनलाइन करने की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें गांव में कब्जा आदि की समस्या को सुलझाने के लिए पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी।
जनता की समस्याओं के संपूर्ण समाधान के लिए ग्राम पंचायत में आयोजित इन शिविर में पेंशन, राशन सूची में नाम दर्ज कराना, जन्म-मृत्यु सूची में नाम दर्ज कराना, भूमि संबंधित शिकायत, पुलिस संबंधित शिकायत, वरासत, राशन न मिलने की शिकायत सहित सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा मौके पर ही उसी ग्राम पंचायत के जनसेवा केंद्र संचालक के माध्यम से ऑनलाइन कराने की भी व्यवस्था करायी जाएगी।