फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Residents of the panchayat election stirred by city dweller

पंचायत चुनाव की हलचल से शहरवासी जाम से हलकान

Sat, 06 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Residents of the panchayat election stirred by city dweller
मालगोदम रोड पर लागा जाम - फोटो : ETAWHA
इटावा। पंचायत चुनाव की हलचलों के बीच माननीयों की आवाजाही बढ़ने से शहर में बीते कई दिनों से जाम की चपेट में है। ट्रैफिक प्लान नहीं बना तो आने वाले दिन और भी कठिनाइयों से गुजरेंगे। शनिवार को ही कई वीआईपी कार्यक्रमों के चलते आधा से ज्यादा इलाकों में लोग जाम से हलकान रहे। सबसे बुरी स्थित माल गोदाम रोड की रही। यहां बस अड्डे से शास्त्री चौराहे तक आधा किलोमीटर का सफर लोगों ने घंटे भर में तय किया।
विज्ञापन

चुनाव की दस्तक के साथ सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधियों की शहर में आमद बढ़ गई है। कोई नेता किसी की पैरवी में डीएम तो कोई एसएसपी कार्यालय पहुंच रहा है। क्षेत्र के लोगों की समस्याएं लेकर पूर्व प्रधानों के काफिले भी दिन भर शहर की सड़कों पर चक्कर काट रहे हैं। गांव में जनसभाओं से ज्यादा शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही हैं। इसकी वजह से आधे से ज्यादा शहर पूरे दिन जाम की चपेट में रहता है।
विज्ञापन

शनिवार को वीआईपी हलचल के कारण भरथना चौराहे से डीएम आवास तक जाम लगा रहा। माल गोदाम रोड पर नेताओं के काफिले में शामिल कारों के कारण जाम विकराल होता गया। पुलिस भी सख्ती नहीं दिखा सकी। बस अड्डे से शास्त्री चौराहे तक दोपहर में करीब तीन घंटे तक गाड़ियों के हॉर्न बजते रहे लेकिन ‘सुनवाई’ नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी वाहनों को हटवाने से कतराती है पुलिस
माल गोदाम रोड पर भीषण जाम लगने की सूचना पर कुछ होमगार्डों की टीम लेकर ट्रैफिक पुलिस पहुंची। लेकिन जाम लगने की वजह रोड पर खड़ी वीआईपी गाड़ियों पर नजर पड़ते ही पुलिस वाले उल्टे पांव पीछे खिसक गए। इसके बाद ऑटो-टेंपो वालों पर डंडा चलाकर जाम हटवाने की खानापूरी करके लौट गए।

परिवहन की बसों पर नहीं चलता है कोई जोर
इसी वीआईपी मूवमेंट के बीच शहर की व्यस्त सड़कों से निकलने वाली रोडवेज की बसें भी जाम की खास वजह बन रही हैं। सवारी चढ़ाने-उतारने में बसें आधे घंटे तक बीच रोड पर खड़ी रहती हैं। इसकी वजह से पीछे गाड़ियों की कतार लग जाती है। लेकिन आसपास मौजूद पुलिसकर्मी इन बस वालों को हटवाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed