{"_id":"5904d66b4f1c1b1035c0ef54","slug":"reservation-system-failed-3rd-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी रिजर्वेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी रिजर्वेशन ठप
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा रिजर्वेशन काउंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात से रेलवे स्टेशन पर ठप पड़ा रिजर्वेशन का कार्य तीसरे दिन शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका। वहीं बुकिंग विंडो पर भी पांच में से दो काउंटर पर ही काम हुआ। अव्यवस्था के कारण स्टेशन के टिकट काउंटर कक्ष में सुबह से शाम तक यात्रियों की कतारें लगी रहीं। सरवर फेल होने से शहर के छह प्राइवेट टिकट घर भी बंद पडे़ रहे। रिजर्वेशन न हो पाने से रेलवे को अभी तक लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात कंप्यूटर कंट्रोल कक्ष में हाईवोल्टेज से टर्मिनल सरवर के साथ अन्य उपकरण फुंक गए थे। जिसके बाद से रिजर्वेशन व कंप्यूटराइज टिकट सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। जैसे तैसे बुकिंग विंडो के दो कंप्यूटरों पर टिकट वितरण का कार्य शुरू कर लिया गया जबकि अन्य तीन काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर सरवर ठीक न हो पाने के कारण शनिवार शाम तक बंद पड़े रहे। शनिवार सुबह इलाहाबाद से नया टर्मिनल सरवर पहुंच गया। जिसे फिट करने में टेकभनीकल टीम सुबह से शाम तक लगी रही। इसके बाद भी काउंटरों के कंप्यूटर चालू नहीं किए जा सके। सरवर ठीक न होने के चलते प्राइवेट काउंटरों पर भी तीसरे दिन ताला लटका रहा। इससे प्राइवेट टिकट काउंटर संचालक भी परेशान हैं। टिकटों की बिक्री न होने से इन्हें भी हजारों का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
काउंटर पर कामकाज न होने से रिजर्वेशन के लिए पहुंचे यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। बुकिंग विंडो पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मुकेश मणि ने बताया कि रिजर्वेशन काउंटर रविवार सुबह शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन