{"_id":"6054dbbf8ebc3e8d1c767db3","slug":"reservation-can-be-done-in-many-trains-four-months-ago-etawha-news-knp618657619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ट्रेनों में करा सकेंगे चार महीने पहले रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ट्रेनों में करा सकेंगे चार महीने पहले रिजर्वेशन
विज्ञापन
इटावा। रिवर्स शताब्दी व वंदे भारत समेत कई ट्रेनों में अब यात्री पहले की तरह यात्रा के 120 दिन यानी चार महीने पहले रिजर्वेशन करा सकेंगे। कोविड-19 की वजह से स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने की वजह से अभी तक यात्री इस सुविधा से वंचित थे। कोरोना काल के दौरान यात्रियों को अधिकतम 10 दिन पहले रिजर्वेशन कराने की सुविधा दी थी।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर रिजर्वेशन के पुराने नियमों को लागू किया गया है। गोरखपुर-एलटीटी समेत कई ट्रेनों को रिजर्वेशन कराने पर अधिकतम एक महीने का समय दिया गया है।
चार महीने पहले इन ट्रेनों में हो सकेगा रिजर्वेशन
रिवर्स शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी, पुष्पक, वंदे भारत, श्रमशक्ति, हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी समेत सभी राजधानी ट्रेनों में अधिकतम चार महीने पहले तक यात्री रिजर्वेशन करा सकते हैं। गोरखपुर-एलटीटी समेत अन्य ट्रेनें फेरे के मुताबिक चलाई जा रही है। स्पेशल ट्रेनों में एक महीने पहले रिजर्वेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में रिजर्वेशन के पुराने नियमों को बहाल करने से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिली है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे ने रिजर्वेशन प्रणाली के पुराने नियम को लागू करने का फैसला लिया है।
- एम लाल, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, इटावा रेलवे स्टेशन