फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on those who steal electricity by cutting the cable

Etawah News: केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने वालों पर रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Report on those who steal electricity by cutting the cable
इटावा। बिजली विभाग बिजली चोरी पकड़ने के लिए शहर में लगातार अभियान चला रहा है। पकड़े जाने वाले उपभोक्ताओं पर एफआईआर भी कराई जा रही है। बावजूद इसके बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। विभाग बिजली चोरों को भयभीत करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारी विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को शहर में 33 केवी गुरु तेग बहादुर उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में बिजली चोरी अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए, इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर में बुधवार को उर्दू मोहल्ला, कूंचाशील चंद्र आदि क्षेत्रों में बिजली चेकिंग की गई। इस दौरान पांच लोगों को मीटर की सर्विस केबल में कट यानी अतिरिक्त केबल के जरिए बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। इनके नाम गुलाम रसूल उर्फ राजू, इसरत, सिद्दका बेगम, सुहाना, नीलेश अग्रवाल हैं। अभियान में एसडीओ द्वितीय आनंद पाल सिंह के अलावा प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम, अवर अभियंता व बिजली कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शहरी श्रीप्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की कार्यवाई से बचने के लिए बिजली चोरी न करने व समय से बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील की है। कहा है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। कहा कि चेकिंग अभियान विजिलेंस टीम को साथ लेकर चलाया जा रहा है। कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी है और चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed