{"_id":"6467c5f6c1865c37b503add4","slug":"report-filed-against-two-for-robbing-a-womans-chain-etawha-news-c-12-1-242279-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला की चेन लूटने में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला की चेन लूटने में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 04) दुकान पर सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग चेक करती पुलिस। संवाद
इटावा। पक्काबाग रोड पर बृहस्पतिवार रात राह चलते बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। घटना के वक्त महिला बेटी के साथ पैदल सर्राफ की दुकान पर जा रही थी। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास कॉलोनी भाग दो निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह बेटी आयुषी के साथ पक्का बाग से सर्राफ की दुकान से मंगलसूत्र लेकर वापस घर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कॉलोनी के पास पक्का बाग रोड पर पीछे से आकर उनके गले से झपट्टा मारकर चेन को खींच कर इकदिल की तरफ भाग गए। इकदिल थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। (संवाद)