फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report against four people including wife on court order

कोर्ट के आदेश पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 19 Jun 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report against four people including wife on court order
इटावा। लवेदी थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधु व उसके परिजनों पर पुत्र को जहर देकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि जैतपुरा गांव के राजेश शर्मा ने पुत्र नितेश कुमार की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिशुनामई निवासी श्रीकृष्ण तिवारी की पुत्री वर्षा के साथ की थी। शादी के बाद वर्षा जेवर मायके में रख आई। सास ने जेवरों के बारे में पूछा तो वह झगड़ा करने लगी। पांच मई को राजेश पत्नी के साथ घर के बाहर पशुबाड़े में जानवरों को चारा देने गए थे। आरोप है कि वर्षा ने पिता श्रीकृष्ण, मां सोनवाला व भाई लवकुश को बुला लिया। चारों ने नितेश को कीटनाशक पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजनों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने पर उसने घटना की जानकारी दी। राजेश की तहरीर पर लवेदी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर लवेदी पुलिस ने वर्षा, श्रीकृष्ण, सोनवाला और लवकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली है। एसओ विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed