फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Relatives found the dead body of the girl

परिजनों ने ढूंढा युवती का शव

Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Relatives found the dead body of the girl
इटावा। एक महीने पहले जीजा संग घर से निकली युवती की बसरेहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया। आखिर में परिजनों ने युवती का शनिवार को शव खुद ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

युवती का कंकाल शहर कोतवाली क्षेत्र से ग्वालियर बाईपास स्थित एक टीले पर मिला। जिस स्थान पर शव मिला, वहां से मात्र 20 मीटर दूर उसके जीजा का शव पांच दिन पहले मिला था। युवती के शरीर में अंडर गारमेंट्स के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला, जिससे परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी सोनू राठौर की शादी करीब आठ साल पहले बसरेहर क्षेत्र के अकबरपुर गांव की रजनी से हुई थी। सोनू करीब तीन साल से पत्नी व तीन बच्चों संग ससुराल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसकी साली ज्योति से नजदीकियां हो गई थी। आठ सितंबर 2021 को सोनू और ज्योति दोनों घर से चले गए थे। ज्योति के परिजनों की जीजा-साली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन बसरेहर थाना प्रभारी इनकार करते रहे।
हालांकि दोनों ने 22 सितंबर को घर में मोबाइल से कॉल की। ज्योति ने मां श्यामा देवी व बहन रजनी से बात कर 25 सितंबर को घर लौटने की बात कही थी। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी, फिर भी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों की ढूंढना जरूरी नहीं समझा।
परिजन युवती की तलाश में लगे रहे। आखिर में शनिवार को ज्योति का कंकाल ढूंढ निकाला। सोनू का कंकाल जिस जगह से मिला था, उससे महज 20 मीटर दूरी पर ज्योति का कंकाल मिला। परिजनों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि पुलिस सोनू व ज्योति की तलाश करती, तो दोनों जीवित मिलते। फिर सोनू का कंकाल मिलने के बाद भी ज्योति की तलाश पुलिस करती तो पांच दिन पहले ही कंकाल मिल जाता।
टीले पर नहीं पहुंची पुलिस टीम
ज्योति के भाई दीपक व संदीप ने बताया कि टीले पर नीचे की तरफ कंकाल मिलने की सूचना उन लोगों ने शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के दो घंटे बाद टीटी चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह दो सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे, लेकिन टीले पर जाकर जांच करना जरूरी नहीं समझा।
उल्टा परिजनों से कहा कि कंकाल को टीले से नीचे उतार लाओ। इसके बाद परिजनों ने कंकाल को पुलिस के दिए गए एक बैग में रखा और नीचे लेकर आए। मौके पर न तो फोरेंसिक टीम पहुंची और न ही पुलिस ने बड़े अफसर ही।
परिजनों जताई हत्या की आशंका
टीले पर मौजूद परिजनों ने शव की दशा देखकर सोनू व ज्योति की हत्या की आशंका भी जताई है। आरोप है कि सोनू का एक ऑटो चालक से झगड़ा हुआ था, तब से वह उससे रंजिश मानने लगा था। उसने या किसी और ने हत्या कर दोनों को टीले पर फेंक गए हो।

टीले से खोपड़ी व शरीर की हड्डियां मिली हैं, जबकि एक हाथ नहीं है। यह हाथ चार अक्तूबर को पुलिस को इसी स्थान से कुछ दूरी पर मिला था। कंकाल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कंकाल ज्योति की बात कही है।
-टीपी वर्मा, थाना प्रभारी, शहर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed