फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Relatives clash at wedding home, three injured

Etawah News: शादी वाले घर में रिश्तेदारों में मारपीट, तीन लहूलुहान

Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Relatives clash at wedding home, three injured
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला करनपुरा में लड़की की शादी के दिन तीन रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। रिश्ते के साले ने अपने जीजा के सिर पर सिल मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात नौ बजे की है। जब शादी के कारण सभी परिजन मैरिज हाल में थे। घर पर उमेश बाथम के साथ उसके चचेरे भाई गुड्डू बाथम निवासी गोपियागंज और साला पिंटू बाथम निवासी भीखनपुरा जसवंतनगर मौजूद थे। शराब पीने के बाद तीनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद आपस में मारपीट हो गई। उमेश बाथम के बेटे सोनू बाथम ने बताया कि बुधवार को उनकी भांजी की शादी थी। इसकी वजह से घर पर उसके पिता, चाचा और मामा रुके हुए थे।
विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर पर झगड़े की आवाज आ रही है। मौके पर पहुंचने पर देखा तो उनके पिता लहूलुहान हालत में घर पर पड़े थे। वहीं चाचा गुड्डू और मामा पिंटू भी घायल अवस्था में थे। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को सैफई आयुर्विज्ञान के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के मुताबिक, पिंटू ने उसके पिता को पत्थर के सिल से कुचल दिया। इससे वह मरणासन्न स्थिति में हैं। आयुर्विज्ञान में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं चाचा गुड्डू और पिंटू की हालत स्थिर बताई जा रही है। उमेश के पुत्र की तरफ से आरोपी पिंटू के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed