फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rehanuddin got best teacher award

Etawah News: रेहानुददीन को दिल्ली में मिला सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार

Wed, 22 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
rehanuddin got best teacher award
इटावा। सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सहायक प्रोफेसर रेहानुददीन (29) को दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में बीफार्मा और डीफार्मा के छात्रों के लिए 31 पुस्तकें लिखी हैं।
विज्ञापन

रेहानुददीन बीएन विश्वविद्यालय उदयपुर राजस्थान से फार्मास्युटिकल साइंसेज में पीएचडी कर रहे हैं। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में इनोवेटिव पब्लिकेशन आईईएसआर फाउंडेशन और आईआईएमएचएस इंस्टीट्यूशन की ओर से पांचवें राष्ट्रीय एडिटर सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ. निकिता पंडित, सविता योगराज, एसएस झा और डॉ. ललित गुप्ता ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसमें रेहानुददीन को सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

पुस्तकें लिखने के साथ उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कई पेपर प्रकाशित किए हैं। कई छात्रों को उनके प्रोजेक्ट्स के लिए गाइड किया है। उन्हें जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च इंटरनेशनल और जर्नल ऑफ कांप्लिमेंट्री एंड अल्टरनेटिव मेडिकल रिसर्च में समीक्षा में उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र दिया गया है। उनकी पुस्तकों में खास प्रकार के चित्र होते हैं, इससे छात्रों को समझने में आसानी होती है। वह पुस्तकों में परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न भी देते हैं। संस्था के चेयरमैन डॉं. विवेक यादव, डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा तथा रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed