फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Red marks put on the house of SP General Secretary Ram Gopal, Tej Pratap

सपा महासचिव रामगोपाल, तेज प्रताप के घर पर लगाए लाल निशान

Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Red marks put on the house of SP General Secretary Ram Gopal, Tej Pratap
सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह और मैनपुरी के पूर्व विधायक सोबरन यादव के मकान सड़क की परिधि में आए हैं। विभाग ने माप जोख कराकर तीनों मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं। थाना और स्कूलों की बाउंड्रीवाल भी सड़क की भूमि पर बनीं बताई गई हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके गौतम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा है। शुक्रवार को एक टीम ने सैफई के दूमिला बॉर्डर से अतिक्रमण के लिए मापजोख शुरू की। हाईवे के बीच से 63 फुट विभाग की जमीन है। इस इसके अंदर आने वाले भवनों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के प्लाट भी 63 मीटर के अंदर बने हैं। दोनों मकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। इसके अलावा सपा के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के मकान सैफई थाने की दीवार, हैवरा के चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज की बाउंड्रीवाल और जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा पर भी लाल निशान लगाए गए हैं। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड ने कहा कि विभाग के सर्वे के बाद राजस्व टीम से सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed