{"_id":"65be983c99278326e3060ab4","slug":"recovery-by-printing-fake-challan-book-case-against-tsi-etawha-news-c-216-1-etw1001-108340-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फर्जी चालान पुस्तिका छपवाकर की वसूली, टीएसआई पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फर्जी चालान पुस्तिका छपवाकर की वसूली, टीएसआई पर मुकदमा
विज्ञापन
इटावा। फर्जी चालान पुस्तिका छपवाकर अवैध तरीके से रुपये वसूलने के आरोप में तत्कालीन टीएसआई के खिलाफ एडीजी जोन कानपुर के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
कानपुर पीएसी लाइन गिरजा नगर निवासी अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक बृजेंद्र सिंह यादव ने एडीजी जोन कानपुर को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि 2019 में राजकुमार शर्मा को यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया। इन्होंने फर्जी चालान पुस्तिका छपवाकर रुपये वसूले। इसी प्रकार ई-चालान में भी घपला किया।
इसी बीच बलरई थाने में तैनाती के दौरान 2021 में प्रमोशन हो गया और वह एसओ बन गए, लेकिन दोबारा 2021 में टीएसआई का पद संभाला। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि राजकुमार शर्मा का 2023 में जनपद से तबादला हो गया था। वर्तमान में वह कन्नौज में तैनात हैं। उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र मिलने पर सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।