फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Record 104 corona found infected

रिकॉर्ड तोड़ 104 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Record 104 corona found infected
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही सक्रि मरीजों की संख्या 506 पहुंच गई है। सात मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक भी पॉजिटिव हो गए हैं।
जिले में लगातार चार दिन दिन से बढ कर आ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार को एक सैकड़ा को पार कर गई। शनिवार को 93, रविवार को 97 और सोमवार को 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में जिला महिला अस्पताल की एक डॉक्टर और रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के अलावा सैफई मेडिकल कालेज के आठ और जिला जेल के तीन लोग शामिल हैं।
इसके अलावा फ्रेंडस कालोनी में पांच, गंगा विहार, बेरुन कटरा व रेलवे स्टेशन पर चार-चार, सैफई में न्यू कैंपस में तीन, अहेरीपुर, काजी टोला, पोलीटेक्निक, सिविल लाइन, सुभाष नगर, विजय नगर, आजाद नगर, अशोक नगर, नगला गिरन्द, धनंजय पुरम, नौरंगाबाद, शक्ति नगर, पैरामेडिकल में दो-दो लोग संक्रमित निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंज, वैभव नगर, रेलवे कालोनी, कुम्हावर, आवास विकास, जिला महिला अस्पताल, पीली कोठी, अलोपी बाग, पक्का तालाब, प्रीत विहार, विनोद नगर, बंसरी, रामगंज, चकवा बुजुर्ग, लोहामंडी, अड्डा घसीटे, मेहतर टोला, बहेड़ा- महेवा, भरथना, न्यू कैंपस, शेखुपुर जखौली, कल्पना नगर, कटरा फतेह महमूद खां, सैफई, महेरा चुंगी, अड्डा तुलसी, पक्का बाग, नावली, जल निगम, विशाल नगर, कुशालपुर, बरटोला में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि हनुमंतपुरा सहसों में एंटीजन टेस्ट में दो महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। उनका होम क्वारंटीन कर दिया गया है। दोनों महिलाएं चुनाव प्रचार में लगी थीं। महिलाओं के संपर्क में आए लोगों की टेस्टिंग की जाएगी।

जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने पर सोमवार को अधिकारी भी एक्शन में आ गए। एसडीएम सदर और सीओ सिटी गश्त पर निकले।
मास्क न लगाने वाले 40 लोगों के 100-100 रुपये के चालान काटे। दोनों अधिकारियों ने करीब तीन किलोमीटर तक पैदल गश्त की।
साइकिल व रिक्शा पर बिना मास्क जा रहे लोगों को समझाया और उन्हें मास्क भी दिए। आगे से बिना मास्क मिलने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी।
पालिका ईओ अनिल कुमार भी साथ रहे। एसडीएम ने दुकानदारों से अपील है कि वह स्वयं पूरे स्टाफ के साथ मास्क पहनें। बिना मास्क दुकान पर आने वाले ग्राहकों को मास्क दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed