फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rape

महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को पुलिस ने नकारा

Mon, 29 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
rape
बकेवर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बाइक सवार युवकों पर मारपीट कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चकरनगर पुलिस ने घटना को बकेवर थाने का बता टरका दिया। वहीं बकेवर पुलिस घटनास्थल चकरनगर का बता रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक समूह में पदाधिकारी है। महिला 26 नवंबर को इटावा विकास भवन से अपने घर जा रही थी। महिला के पति ने बताया कि बकेवर में हाईवे भरथना ओवर ब्रिज के नीचे शाम करीब 6:30 बजे ऑटो से उतरी और बच्चों के लिए कुछ फल ले रही थी। तभी एक बाइक पर दो लोग आए और उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर चकरनगर ले गए।
विज्ञापन

जहां चकरनगर कस्बा में एक मकान में दुष्कर्म किया। जब महिला चकरनगर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल बकेवर थानाक्षेत्र होने की बात कह वापस कर दिया। महिला व उसके परिजनों ने रविवार को बकेवर थाने पर आकर शिकायत की। बकेवर थानाप्रभारी ने महिला के परिजनों की शिकायत पर तत्काल मामले की जांच करने कस्बा इंचार्ज नितिन चौधरी को जांच सौंपी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने बताया कि महिला बाइक सवार लोगों के साथ सहमति से गई है। बाइक सवार महिला के परिचित है। महिला को जबरदस्ती यहां से कोई नहीं ले गया है, यह बात जांच के बाद स्पष्ट हुई है। उस जगह पर तमाम दुकानें थी। महिला ने बाइक सवार के साथ जाने से कोई प्रतिरोध नहीं किया था। बाकी जो घटना है वह चकरनगर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चकरनगर सुनील कुमार ने बताया कि महिला अपने परिचित शैलेंद्र निवासी कस्बा बस्ती के साथ 26 तारीख को बकेवर से वापस आई थी। यहां आपस में कहा सुनी हो गयी थी। महिला ने जो प्रार्थना पत्र दिया है उसमें उसने किसी प्रकार की कोई घटना का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed