फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ran away after murdering his wife for dowry.

Etawah News: दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर भागा

Fri, 08 Mar 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 08 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ran away after murdering his wife for dowry.
फोटो संख्या 04 पूनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन


- आठ साल पहले हुई थी शादी, पांच साल से दहेज एक्ट का चल रहा था मुकदमा
- हरिशंकरपुरम कॉलोनी का मामला, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के हरिशंकरपुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह खून से लथपथ महिला का शव बंद मकान में मिला। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मैनपुरी जिले के थाना किशनी गांव जयसिंहपुर निवासी रामचंद्र सिंह ने बेटी पूनम (26) की शादी आठ साल पहले शहर के तुलसी अड्डा निवासी पवन कुमार उर्फ दीपक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पूनम को पति व ससुराली दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पांच साल से कोर्ट में दहेज एक्ट का मामला चल रहा था।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले पूनम के पिता ने हरिशंकरपुरम कॉलोनी में मकान बनवाया था। पूनम अपनी ससुराल छोड़कर हरिशंकरपुरम कॉलोनी में रह रही थी। तीन मार्च को पूनम अपने गांव एक कार्यक्रम में गई थी। पांच मार्च को पति गांव पहुंचकर पूनम के परिवार वालों को बहलाकर हरिशंकरपुरम कॉलोनी वाले घर ले आया था। जिसके बाद सात मार्च को पिता ने पूनम को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा और इसके बाद स्विच ऑफ हो गया। इस पर वह परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के साथ शुक्रवार तड़के पांच बजे बेटी के घर पहुंचे, तो बाहर से ताला डला था। इस पर पिता और भाई ने पड़ोसियों से सीढ़ी लेकर घर में दाखिल हुए। अंदर जाकर देखा तो पूनम का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा ने भी जांच पड़ताल की है। एसपी सिटी ने बताया पिता की तहरीर पर पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल से एक लोहे की रोड भी बरामद की है। पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed