{"_id":"6afb39f8bfdcffa7b9097742","slug":"raised-awareness-on-world-diabetes-day-etawah-news-c-216-1-etw1002-153253-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: विश्व मधुमेह दिवस पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: विश्व मधुमेह दिवस पर किया जागरूक
Mon, 16 Nov 2026 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) के मेडिसिन विभाग ने विश्व मधुमेह दिवस पर विभागीय ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने आमजन और मरीजों को मधुमेह की पहचान, बचाव, उपचार और प्रभावी नियंत्रण के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों से संवाद कर भ्रांतियां दूर करने को कहा। कुलपति ने विशेष मधुमेह क्लीनिक का लाभ उठाने की अपील की, जो सोमवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे के बाद संचालित होती है। कार्यक्रम में मरीजों को बीमारी के लक्षणों, बचाव, उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई।
चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, रक्त शर्करा नियंत्रण और दवाओं के पालन को महत्वपूर्ण बताया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे। (संवाद)