फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rain water harvesting will be done in secondary schools

माध्यमिक स्कूलों में होगी रूफआप रेन वाटर हार्वेस्टिंग

Tue, 11 Aug 2020 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Rain water harvesting will be done in secondary schools
जल संरक्षण के लिए अब विद्यालयों का भी उपयोग किया जाएगा। शासन स्तर से विद्यालयों में रुफआप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लागू की जा रही है। इसके लिए विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जल संरक्षण को लेकर सरकार अब गंभीर है। स्कूलों में भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।
विद्यालयों 14 अगस्त तक इस संबंध में एस्टीमेट मांगे गए हैं। एस्टीमेट डीआईओएस कार्यालय से निदेशालय को भेजे जाएंगे।
पिछले काफी समय से जलसंरक्षण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार इसे लेकर गंभीर है। अब विद्यालयों में भी बरसात का पानी संरक्षित किया जाएगा। यह पानी बर्बाद न हो और इसका कहीं प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। इस मामले को लेकर डीआईओएस राजू राणा ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि माध्यमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कार्यस्थल की वास्तविक स्थिति तथा जरूरत के अनुसार आगणन तैयार करके भेज दें। डीआईओएस राजू राणा ने यह भी कहा कि यह 14 अगस्त तक हर हाल में कार्यालय में भेज दें ताकि उसे निदेशालय भेजा जा सके।

यह भी कहा है कि इसमें देरी होने की दशा में प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। सरकारी भवनों की छतों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग के इंतजाम किए जाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
अब विद्यालयों को भी इसमें जोड़ लिया गया है। माध्यमिक विद्यालयों के भवन काफी बड़े होने के चलते इनमें वाटर हार्वेस्टिंग अच्छे तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed