फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rain,etawah,etawah news,up news,jalbharao

इटावा : बारिश से नई मंडी में चारों ओर जलभराव, आढ़ती परेशान

Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain,etawah,etawah news,up news,jalbharao
नई मंडी में सब्जी की आढ़त के सामने भरा पानी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। तीन दिनों से जारी बारिश के कारण लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। नई मंडी समेत कई जगह जलभराव हो गया है। डायट चौराहे के नजदीक दोपहर में दो पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन

नई मंडी के पास सर्विस रोड पानी में डूबीं रहीं। ऐसी स्थिति में दोपहिया वाहन सवारों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि बड़े वाहन किसी तरह निकल सके। फर्रुखाबाद रोड स्थित नई मंडी के सामने सड़क पर गड्ढों की वजह से जलभराव रहा। बसरेहर व फर्रुखाबाद आने वाले वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नई मंडी परिसर में चारों ओर जलभराव हुआ। हालात ये रहे कि फल और सब्जी मंडी की दुकानों के सामने जलभराव होने से आढ़ती दिन भर परेशान दिखे। जलभराव की समस्या बीएसए कार्यालय के सामने, जिला पुस्तकालय के आगे होटल के सामने भी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि मैनपुरी अंडरपास में ज्यादा पानी न भरने से वाहनों का आवागमन होता रहा।

आईटीआई चौराहा से सर्विस रोड पर पानी को चीरते हुए आता लोडर। संवाद

आईटीआई चौराहा से सर्विस रोड पर पानी को चीरते हुए आता लोडर। संवाद- फोटो : ETAWAH

बसरेहर रोड पर सड़क पर गड्डों में भरे पानी से निकलते बाइक सवार। संवाद

बसरेहर रोड पर सड़क पर गड्डों में भरे पानी से निकलते बाइक सवार। संवाद- फोटो : ETAWAH

डायट चौराहा के पास सड़क पर बारिश से गिरा शीशम का पेड़। संवाद

डायट चौराहा के पास सड़क पर बारिश से गिरा शीशम का पेड़। संवाद- फोटो : ETAWAH

मैनपुरी अंडरपास से रिमझिम बारिश के दौरान निकलते वाहन। संवाद

मैनपुरी अंडरपास से रिमझिम बारिश के दौरान निकलते वाहन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed