फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rain,etawah,etawah news

भरथना में बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
rain,etawah,etawah news
भरथना का क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : ETAWHA
इटावा। रविवार शाम करीब छह बजे बारिश के दौरान नगर में के मोहल्ला ब्रजराज नगर में उमेश चंद्र गुप्ता की छत पर बिजली आ गिरी। इससे मकान की छत और बॉउंड्रीवाल गिर गई।
विज्ञापन

कमरा और छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उनके पड़ोसी रेखा जैन के मकान का छज्जा और बाउंड्रीवाल भी बिजली गिरने से हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल नानू ने हादसे की सूचना लेखपाल अर्जुन सिंह को दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर की विद्युत आपूर्ति धड़ाम हो गई। तीन घंटे से भी अधिक समय से पूरे शहर की आपूर्ति ठप है। लाइन में आए फाल्ट पता करने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। दो जगह फाल्ट पता चले हैं। दोनों पर काम चल रहा है। बीच-बीच में बारिश होने से काम बाधित हो रहा है। शाम तेज हवाओं और बारिश में कुनेरा 132 केवी उप संस्थान से शहर की आपूर्ति करने वाली लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू ने बताया कि कालीवाहन उप संस्थान के पास भी ब्रेक डाउन हुआ है। दोनों जगह टीम काम कर रही है। आपूर्ति जल्द बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed