फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Railways will run a special train between Kanpur Central and Udhna starting October 2.

Etawah News: रेलवे दो अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल से उधना के बीच चलाएगा विशेष ट्रेन

Thu, 24 Sep 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 24 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Railways will run a special train between Kanpur Central and Udhna starting October 2.
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे आगामी त्योहार को देखते हुए कानपुर सेंट्रल से उधना के बीच दो अक्तूबर से विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। ये स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर तक संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। कोटा जाने वाले छात्रों व सूरत जाने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन में सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के चलते कानपुर सेंट्रल से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेल सेवा न केवल पर्व मनाने व घर लौट रहे यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी। इसके साथ ही कपड़ा व डायमंड हब सूरत/उधना,औद्योगिक नगरी कानपुर तथा कोटा व वडोदरा के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होने से क्षेत्रीय व्यापार और उद्योग-धंधों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में कुल 24 कोच हैं। इसमें एसएलआर/डी के दो, सामान्य के आठ, एसी तृतीय चार, एसी द्वितीय एक, स्लीपर के नौ कोच रहेंगे। इसमें ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात्रि 10 बजे चलकर, झींझक, फफूंद होते हुए इटावा जंक्शन पर रात 12:15 बजे पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, बयाना , गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर , कोटा, रतलाम, वडोदरा होते हुए उधना पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल प्रत्येक शनिवार को तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह वापसी में इटावा में शाम 5:30 बजे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed