फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rail accident save, capital and centenary were stopped

रेल हादसा बचा, राजधानी व शताब्दी रोकी गईं

Wed, 31 Jan 2018 10:32 PM IST
इटावा
इटावा Updated Wed, 31 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rail accident save, capital and centenary were stopped
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
इटावा- औरैया। आगरा- कानपुर रेलमार्ग पर बुधवार को दो स्थानों पर रेल लाइन में गड़बड़ी पाई गई। समय रहते गड़बड़ी की जानकारी मिल जाने से हादसा बच गया। इस बीच शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। जसवंतनगर में रेल लाइन पर पत्थर आ गया तो अछल्दा में लाइन टूटी होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



जसवंतनगर संवाददाता के मुताबिक कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर जसवंतनगर कचौरा मार्ग पर स्थिति फाटक संख्या 35 खंबा नंबर 1173 के नजदीक पहुंची थी। यहां इंजन में पत्थर फंस गया। इंजन से आवाज आने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। दोनों चालकों ने किसी तरह इंजन में फंसे पत्थर को निकाला और घंटेभर बाद ट्रेन लेकर रवाना हुए। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलमंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बन रहा है। इस वजह से फाटक बंद रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने निकलने के लिए ट्रैक पर पत्थर रख दिया था। संयोग से पत्थर इंजन के बीच नहीं पहुंचा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस संबंध में जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


अछल्दा संवाददाता के मुताबिक सुबह पांच बजे गैंगमैन संजीत पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी बीच स्टेशन से आगे रेलवे क्रासिंग संख्या 13 बी गेट पर अप ट्रैक पर पटरी चटकी हुई देखी। इसी बीच राजधानी आने का समय हो गया था। गैंगमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। यहां से टूंडला कंट्रोल को सूचित किया गया। राजधानी एक्सप्रेस को अछल्दा आउटर पर रोक दिया। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मेन लाइन की जगह गेज लाइन की पटरी चटखी है। जांच पड़ताल हुई और करीब 20 मिनट बाद राजधानी को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि गैंगमैन संजीत माहभर पहले ज्वाइन किया है। वह गेज लाइन को मेन लाइन समझ बैठा। सर्दी की वजह से पटरी चटखी थी, जिसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed