फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Questions raised on the death of four cubs in safari

Etawah News: सफारी मेंं हुई चार शावकों मौत पर उठाए सवाल

Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the death of four cubs in safari
फोटो संख्या 33: वार्ता करते सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व अन्य।संवाद
विज्ञापन

इटावा सफारी मेंं हुई चार शावकों मौत का जिम्मेदार कौन
इटावा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इटावा सफारी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सफारी के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बाद जांच तय हो। बताया कि छह जुलाई को पहला शावक पैदा हुआ उसके बाद पांच शावक पैदा हुए, लेकिन चार की मौत हो गई। लेकिन शावकों की मौत के बाद भी सफारी के अधिकारियो के चेहरे पर कोई दुख नहीं है। उल्टे सफारी अधिकारी शावकों की मौत को लेकर नई- नई कहानी पेश कर रहे है। 100 घंटे में शेरनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है शोध का विषय है।
कहा कि लॉयन सफारी इतना बड़ा प्रोजेक्ट है जिस को बर्बाद किया जा रहा है। 2001 में मुलायम सिंह यादव नया लॉयन सफारी का सपना देखा था। सफारी प्रबंधन ने शावको के जन्म लेने और मरने की जानकारी को छुपाया सफारी के अधिकारियों ने शावको की जानकारी क्यों छिपाई। सफारी के अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करे ताकि सच्चाई सामने आ सके। (संवाद)
विज्ञापन

...........................................
भाजपा का महासंपर्क अभियान 19 तक चलेगाइटावा। केंद्र की मोदी सरकार के नाै साल पूरे होने पर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान को 19 जुलाई तक बढा़ दिया गया है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में दी। बताया कि 17 से 19 जुलाई तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सांसद, विधायक,ब्लॉक प्रमुख, नामित/ निर्वाचित सभासद, वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।बैठक में जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, सुबोध तिवारी, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


..............................................
फर्जी संगठन की कार्यवाही रोकने की मांग
इटावा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नाम से फर्जी संगठन बनाकर की कार्यवाही को रोकने के लिए परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा व जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से मांग की है। कहा कि हरि किशोर तिवारी री अध्यक्षता वाली परिषद को ही वास्तविक माना जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed