{"_id":"64b58cf7727af4910401db54","slug":"pwd-officials-corrected-the-damaged-road-etawha-news-c-216-1-etw1001-705-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पीडब्ल्यूडी के आधिकरियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग सही कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पीडब्ल्यूडी के आधिकरियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग सही कराया
Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 32 सड़क का गड्ढा भरते कर्मचारी। संवाद
लखना-चकरनगर मार्ग बारिश से टकरूपुर गांव के पास हुआ था क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। लखना चकरनगर मार्ग के टकरूपुर गांव के पास सड़क के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया। लखना चकरनगर मार्ग की पटरी व सड़क धसकने से हुए गड्ढे को दुरुस्त कराया। इस मार्ग पर बरसात के चलते अन्य स्थानों पर हुए गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका है।
अमरउजाला में लखना चकरनगर मार्ग के टकरुपुर गांव के सामने पटरी व काफी सड़क के सड़क धसकने की समस्या को 17 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके पहले पिछले सप्ताह इस मार्ग पर बारिश के चलते मिट्टी के कटाव से पटरी कई जगहों पर धसक जाने की खबर को भी पहले प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद ही लोकनिर्माण विभाग के आधिकरियों ने संज्ञान लिया है और क्षतिग्रस्त हुए मार्ग की मरम्मत करा कर दुरस्त कराया।
बारिश के चलते बकेवर लखना चकरनगर सिंडोस होकर मध्यप्रदेश को जाने वाले वाले मार्ग पर सड़क के किनारे की जगह जगह बारिश के कारण मिट्टी कटाव हो गया था ।कई स्थानों पर मिट्टी के अधिक कटाव के कारण डामर की सड़क भी धसक गई थी शनिवार की रात में लखना चकरनगर मार्ग पर टकरूपुर गांव के पास स्कूल के सामने एक साइड की पटरी व करीब तीन फीट सड़क कटकर धसक गई है जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाहनों के साथ हादसा होने की आशंका बन गयी थी। समाचार प्रकाशित होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के सीडी 3 के सहायक अभियंता राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जेई मनोज कुमार को मार्ग को दुरस्त करने के निर्देश दिए। और सोमवार की सुबह से लोकनिर्माण विभाग के मेट नरेश कुमार के नेतृत्व में पहले ग्राम टकरुपुरा के पास सड़क धसकने से हुए गड्ढे को ईंटों के टुकड़ों मिट्टी से भरा गया। इसके बाद इस मार्ग पर सड़क के किनारे के तकरीबन आधा दर्जन स्थानों की क्षतिग्रस्त पटरी को भी दुरस्त कराया। अन्य गड्ढों को भी भरा गया ।