{"_id":"5f9ef0bf8ebc3e9ba75ca3a9","slug":"put-curtains-around-the-women-s-help-desk-etawha-news-knp59187109","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हेल्प डेस्क के चारों ओर लगवाएं पर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हेल्प डेस्क के चारों ओर लगवाएं पर्दे
विज्ञापन
फोटो संख्या 17 थाना परिसर में मंदिर सौंदर्यीकरण का निर्देश देते सीओ चंद्रपाल सिंह
- फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊसराहार। स्थानीय थाने में स्थापित मिशन शक्ति हेल्प डेस्क के चारों ओर पर्दे लगाने के निर्देश क्षेत्राधिकारी ने दिए हैं, ताकि फरियादी को बेहतर माहौल मिल सके। साथ थाना से सटे तीन जनपदों की सीमाओं पर चेकिंग अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
ऊसराहार थाने का निरीक्षण करते हुए क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्रपाल सिंह ने मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क में कांच के दरवाजों पर पर्दे लगाकर पीड़ित महिलाओं को स्वस्थ माहौल में अपनी बात रखने के लिए योग्य महिला सिपाहियों की तैनाती करने को कहा। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पर विशेष निगरानी रखने और सक्रिय अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना परिसर के मंदिर के सुंदरीकरण में जनता से सहयोग लेने के निर्देश थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ को देते हुए स्वयं 21 हजार रुपये की धनराशि सौंपी।
उन्होंने औरैया, मैनपुरी और कन्नौज की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से कार्य करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ ने बताया कि थाना परिसर के मंदिर के सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार कराई जा रही है।