{"_id":"617ae8b27621d64e1f4d248e","slug":"pulis-karmee-bataakar-kisaan-se-nagadee-lootee-etawah-news-knp660984513","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी बताकर किसान से नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी बताकर किसान से नगदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। थाना क्षेत्र के ऊसराहार बस स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाशों खुद को पुलिस वाला बताकर एक किसान से 35 हजार रुपये और बाइक की चाभी लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान से पूछताछ की।
किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के खोजीपुरा (जैतुपुर ख्वाजगी) निवासी केदार सिंह बृहस्पतिवार को मंडी समिति में धान बेचने के लिए गए थे। धान बेचने के बाद वह मंडी से वहां से सब्जी खरीदने के लिए बस स्टैंड के पास आए थे।
केदार ने बताया कि बालूगंज मार्ग पर बाइक से गांव लौटते समय बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। उसके बाद युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए कहा कि तुम बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हो।
विज्ञापन
पहले हड़काया और फिर कुर्ते व पायजामे की जेब खंगालते हुए 35 हजार रुपये व बाइक की चाभी लेकर बदमाश भाग गए। जाते वक्त बदमाशों ने कहा कि तुम अभी थाने आकर मिलो। बकौल केदार वह फौरन पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को मामला बताया।
साथ ही तहरीर भी दी। पुलिस ने केदार से पूछताछ कर मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को ढूंढ निकाला जाएगा।