फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Protest announced against MDR charges on UPI postponed.

Etawah News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में घोषित प्रदर्शन स्थगित

Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protest announced against MDR charges on UPI postponed.
भरथना। व्यापार मंडल ने यूपीआई पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में 15 अक्तूबर को घोषित धरना-प्रदर्शन और काला झंडा कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भरथना के अध्यक्ष विमल पोरवाल ने बताया कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में देश और प्रदेश के विभिन्न जनपदों में व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन, पैदल मार्च और अन्य माध्यमों से अपनी आवाज उठाई थी। व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रस्ताव वापस लेने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शुल्क को फिलहाल स्थगित किया गया है। त्योहार के सीजन में लिए गए इस निर्णय को व्यापारियों के लिए राहत देने वाला कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन केवल शुल्क स्थगित किए जाने से संतुष्ट नहीं है। व्यापार मंडल की मांग है कि यूपीआई पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क को पूरी तरह समाप्त किया जाए और भविष्य में भी इसे लागू न किया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। इस दौरान महामंत्री चेतन पोरवाल, विवेक गुप्ता, सुमित गुप्ता, संजय माधवानी, हीरे सिंह व विष्णु पोरवाल आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed