फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Professor of Teachers Association. Shivraj became the president and Dr. Ravindra became the vice president.

Etawah News: शिक्षक संघ के प्रो. शिवराज बने अध्यक्ष और डॉ.रविंद्र उपाध्यक्ष

Wed, 20 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Professor of Teachers Association. Shivraj became the president and Dr. Ravindra became the vice president.
इटावा। केके काॅलेज में मंगलवार को शिक्षक संघ इकाई का चुनाव हुआ। जिसमें प्रो.शिवराज सिंह यादव 28 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि बिंदु सिंह को महज पांच वोट ही मिले। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी डाॅ. जैनेंद्र सिंह के अंतिम समय पर नामांकन पत्र पर्चा वापस लेने पर डाॅ.रविंद्र सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव में डाॅ. सुशील वर्मा मंत्री, डाॅ. सुरभि सिंह कोषाध्यक्ष, डाॅ.सुजीत कुमार एवं डॉ.अनुपम कुमार निर्विरोध संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव कूटा पदाधिकारियों में प्रो. बीडी पांडे, प्रो.अवधेश सिंह, प्रो. अरविंद कुमार,डॉ. ब्रजेश सिंह की देखरेख एवं प्रो. अरविंद यादव की देखरेख में चुनाव अधिकारी प्रो. उदयवीर सिंह, उपचुनाव अधिकारी डाॅ. मनोज गुप्ता ने चुनाव संपन्न कराया। मतदान में कूटा उपाध्यक्ष प्रो. पद्मा त्रिपाठी ने सभी पर्यवेक्षकों डाॅ.अरुण वर्मा,प्रो.ओमकुमारी,प्रो. सुनील सिंह,प्रो. शाजिया अख्तर, प्रो. अनिल यादव, प्रो. अनिल त्रिपाठी, प्रो. रमाशंकर यादव,प्रो. चित्रा यादव, डाॅ. मिथिलेश सिंह,डाॅ.हिमांशु कुमार, सुभाष कुमार, डाॅ. ब्रजेश सोनकर, डॉ. धर्मेंद्र, डाॅ. स्नोज यादव, डाॅ. अजरा बेगम डाॅ. जीसी गुप्ता, अजय कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने अध्यक्ष प्रो. शिवराज सिंह सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कूटा के पदाधिकारियों के प्रेक्षण में केके कालेज शिक्षक संघ 2023 के चुनाव में विजयी अध्यक्ष शिक्षक संघ प्रो शिवराज सिंह यादव एवम नवनिर्वाचित शिक्षक संघ की कार्यकारिणी को मैं शुभकामनाएं देता हू। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिक्षक संघ केके कालेज प्रो शिवराज सिंह ने कहा किशिक्षक संघ सभी शिक्षक साथियों की किसी भी समस्या के निदान के लिए कटिबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed